Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: 16 की जगह अब 17 जुलाई को होगा हरेला पर्व का...

ब्रेकिंग: 16 की जगह अब 17 जुलाई को होगा हरेला पर्व का अवकाश, आदेश जारी।

देहरादून – दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुलग्नक-1 एवं 4 के क्रमांक – 12 पर हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

इस सम्बन्ध सम्यक् विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की  राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा। उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय अन्य शर्ते यथावत् रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2