Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पत्नी की हत्या कर...

ब्रेकिंग: हरिद्वार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पत्नी की हत्या कर फरार पति गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या की थी।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा उसके बाद ब्लेड से उसके चेहरे और गले पर वार किए थे।

वह गाजीवाला श्यामपुर में किराये के मकान में अपनी पत्नी राधिका के साथ रहता था। बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी।
इसलिए गुस्से में आठ अप्रैल की रात को उसने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। गहनता से जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular