
देहरादून- उत्तराखंड में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं…ऐसे में कांग्रेस हाईकमान के फैसले से प्रीतम सिंह का खेमा नाराज बताया जा रहा है…आपको बता दें कि इस मुलाकात से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान किया था…साथ ही कई लोगों के इस्तीफे ने प्रीतम खेमे की नाराजगी पर मुहर लगा दी…हालांकि मुख्यमंत्री और प्रीतम दोनों के करीबियों का कहना है कि चर्चा राज्य के विकास और बेहतरी को लेकर हुई है…इसको लेकर सियासी पंडितों का मानना है कि पार्टी में अपनी रुसवाई से क्षुब्ध प्रीतम सिंह अपने और अपनों के लिए सियासी विकल्प तलाश रहे हैं…