ब्रेकिंग: विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ सपा प्रमुख की अस्थियां गंगा में की गई विसर्जित।

हरिद्वार – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित कराई। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया। चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से नेताजी मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा भी की गई आयोजित। उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव, पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, अंशुल यादव, तेजस्वी यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव, तेज प्रताप अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन अक्षम, आदित्य आदि भी पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here