Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: विजिलेंस की टीम ने रुड़की मंडी समिति के निरीक्षक को रिश्वत...

ब्रेकिंग: विजिलेंस की टीम ने रुड़की मंडी समिति के निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

हरिद्वार/रुड़की – विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को रुड़की मंडी समिति के निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि समिति निरीक्षक मंडी में माल सप्लाई के लिए लाइसेंस रिन्यूअल करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस की टीम आरोपी से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।

उत्तराखंड विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी निरीक्षक को 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरा मिल और लकड़ी मंडी के व्यापारी से लाइसेंस ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत ली है। विजिलेंस ने आरोपी के दफ्तर और घर पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड में विजिलेंस भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विजिलेंस को 29 नवम्बर को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत मिली कि एक व्यक्ति अपनी “ आरा मिल व लकडी” के थोक व्यापारी का लाइसेस पुत्र के नाम पर ट्रांसफर करवाना चाह रहा है। इसके लिए वह कृषि मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह के पास गया। जहां शिवमूर्ति ने व्यापारी से बिना रिश्वत के लाइसेंस ट्रांसफर नहीं करने की बात कही।इस शिकायत की विजिलेंस ने गोपनीय जांच कराई तक जानकारी सही पाई गई। विजिलेंस ने ट्रैफ टीम गठित कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular