देहरादून/डोईवाला – उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से डोईवाला की सभी नदियां उफान पर हैं जिसके चलते डोईवाला में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। डोईवाला की सॉग, सुसवा जाखन सभी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शासन प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि नदियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
डोईवाला के विधायक ब्रज भूषण गैरोला लगातार क्षेत्र में प्रशासन की टीम के साथ बने हुए हैं। सॉग नदी सुसवा नदी के साथ ही जाखन नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं जिस को देखते हुए क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डोईवाला उपजिलाधिकारी, कोतवाल डोईवाला के साथ ही डोईवाला नगरपालिका की टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ डटी हुई है। थानो छेत्र में हो रही बारिश से डोईवाला जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर जल जल भराव की स्थिति बनी हुई है।