Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर...

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

उधम सिंह नगर/खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular