Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: मसूरी में बड़ा बस हादसा होने से टला, नशे की हालत...

ब्रेकिंग: मसूरी में बड़ा बस हादसा होने से टला, नशे की हालत में बस चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार और स्कूटर को मारी टक्कर।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग के परिचालक और चालक की लापरवाही देखी गई। बस के चालक द्वारा नशे की हालत में सडक किनारे खड़ी कार और स्कूटर पर टक्कर मार दी जिससे कार और स्कूटर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बस में सवार करीब 40 सवारियों की जान बाल-बाल बच गइ अध्यक्ष रजत अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मसूरी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई।


बस में सवार यात्रियों ने बताया कि उत्तराखंड रोडवेज की बस मसूरी से करीब 40 सवारी लेकर देहरादून की ओर मसूरी मौसोनिक लॉज बस अडडे से जेसे जानी लगी कि कुछ कदम चलते ही नषे की हालत में चालक द्वारा सामने खड़ी कार और स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे कार और स्कूटर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होने बताया कि चालक नशे की हालत में था जिससे बस संभाली ही नहीं जा रही थी। उन्होंने कहा कि अगर बस कुछ दूर आगे जाती तो शायद एक बड़ा हादसा हो जाता कई लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा विभाग के कई चालक और परिचालक नशे की हालत में बसों को संचालित करते हैं जो एक बहुत बड़ा खतरा की ओर इशारा कर रहा है उन्होंने बस हादसों के बढते मामले को लेकर जल्द उत्त्राख्ंाड परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाये और लापरवाह चालक और परिचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में परिवाहन विभाग के बस हादसें लगातार बढ रहे है पिछले दिनों मसूरी एमपीजी कॉलेज के बाहर खड़ी एक युवती को बस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई वह मसूरी देहरादून मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जिसमें मां और बेटी को अपनी जान गवानी पडी और कई लोग चोटिल हो गए। ऐसे ही कई मामले सामने समय समय पर आते रहते हैं जब बस के ब्रेक फेल होते हुए दिखते हैं तो कई बार बस मसूरी देहरादून खड़ी नजर आती है। उन्होंने उत्तराखंड परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मसूरी में संचालित बसों की हालत ठीक की जाए वही नशे के आदी चालक और परिचालक को हटाया जाए उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह मसूरी में उत्तराखंड रोडवेज का कार्यालय को बंद करने का काम करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular