Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस व सामाजिक...

ब्रेकिंग: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूंका महेंद्र भट्ट का पुतला।

चमोली/जोशीमठ – जोशीमठ नगर के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत जोशीमठ बंचाओ संघर्ष समिति सहित कांग्रेस पार्टी ने आज नटराज चौक जोशीमठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का पुतला दहन किया है।

माओवादी वाले बयान को लेकर जोशीमठ नगर छेत्र में उबाल आया हुआ है। महेंद्र भट्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रायवाला प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मीडिया को दिए गए “माओ वादी”जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग लेफ्ट ओर आइसा से जुड़े वाले बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया है। महेंद्र भट्ट के जोशीमठ आने पर काले झंडे के साथ विरोध किए जाने की बात भी कही गई है।

संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नजर में जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग माओवादी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ये वक्तव्य जोशीमठ के सभी भू धंसाव प्रभावितों का अपमान है। इसलिए आज जोशीमठ में प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट का विरोध जताने के लिए पुतला दहन हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी द्वारा जिस तरह जोशीमठ के इस आंदोलन को माओवादी आंदोलन करार दिया है। इससे उनकी जोशीमठ छेत्र के प्रति जिम्मेदारी और मानसिकता साफ दिखाई दे रही है। आपदा प्रभावित यहां किस हाल में शीतकाल में प्रशासन के दिए आसरों में घुट घुट कर जीवन यापन कर रहे है।

बीजेपी सरकार उनके पुनर्वास, मुआवजा, विस्थापन के लिए अबतक कुछ नहीं कर सकी उल्टा हमारे शांति पूर्ण आंदोलन को माओवादियों का आंदोलन बताया जा रहा है। जो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों का अपमान है। जोशीमठ की जनता का कहना है कि महेंद्र भट्ट दो बार बद्रीनाथ विधान सभा से चुनाव लडे है उनसे सवाल है कि क्या वो भी चीन से चुनाव लडे थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments