ब्रेकिंग: बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पलटी, बाल बाल बची यात्रियों की जान।

पौड़ी/श्रीनगर – ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।

राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here