Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: पटवारी/लेखपाल पेपर लीक मामले में अब रिटायर्ड शिक्षक गिरफ्तार, अब तक...

ब्रेकिंग: पटवारी/लेखपाल पेपर लीक मामले में अब रिटायर्ड शिक्षक गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्तार।

हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती के लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में 12वीं गिरफ्तारी हुई है। पटवारी पेपर लीक प्रकरण से जुड़ी हर पर उतरने के लिए एसआईटी की दौड़ भाग लगातार जारी है। प्रकरण में एसआईटी ने अब रिटायर शिक्षक को हरिद्वार से दबोचा है।

गिरफ्तार शिक्षक के कब्जे से एसआईटी ने ₹200000 की नगदी भी बरामद की है। पिछले साल यह शिक्षक रिटायर हुआ था, जिसे आज देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही पुलिस के रडार में कई और लोग भी हैं।
हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के संबंध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमा की जांच कर रही एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह यानी जेल पहुंचा रही है।

गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त रिटायर्ड शिक्षक अभयराम को बीते कल गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा पत्र प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ स्थित रिजल्ट में लाया गया। रिजल्ट में आए उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और जांच जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त अभय राम पुत्र जय राम पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है। जिससे दो लाख की नगदी के साथ ही सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चेक आदि बरामद हुए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular