Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: पटवारी परीक्षा की भ्रामक खबरें फैलाने पर नकल विरोधी कानून के...

ब्रेकिंग: पटवारी परीक्षा की भ्रामक खबरें फैलाने पर नकल विरोधी कानून के तहत पहली एफआईआर हुई दर्ज।

उत्तरकाशी – जिला उत्तरकाशी में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में कतिपय लोगों द्वारा भ्रामक ख़बरें फैलाई जा रही है। अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने बताया कि, ऐसे कतिपय लोगों के विरुद्ध नए नकल विरोधी अध्यादेश के सुसंगत प्राविधानों के तहत पहला मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्नपत्र की पेपर सील की गोपनीयता के सम्बन्ध में व्यक्त संदेह/भ्रांतियां निर्मूल हैं। परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री वाले बॉक्स प्रधानाचार्य/केन्द्र प्रभारी के कक्ष में कक्ष निरीक्षक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले गए हैं। सील्ड बॉक्स की वीडियोग्राफी की गई है। प्रश्नपत्र की गोपनीयता पूरी तरह से संरक्षित है।

उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि, आज 12 फरवरी को आयोजित पटवारी/लेखपाल परीक्षा के दौरान बड़कोट निवासी अरुण कुमार एवं अन्य साथियो एवं कुछ न्यूज़ पोर्टल द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लदाड़ी, उत्तरकाशी में प्रश्न पत्र संबंधी भ्रामक विडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित गया है।

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे आप सभी को स्पष्ट करना है कि परीक्षा के दौरान इस मामले की जानकारी मिलते संबंधित कक्ष निरीक्षक एवम अन्य अधिकारियों, आयोग प्रतिनिधियों द्वारा उक्त छात्र के संदेह को दूर किया गया जिस पर छात्र ने संतुष्टि प्रकट की थी, तत्पश्चात स्थिति स्पष्ट करने के लिए एवेम वीडियोग्राफी आदि चैक करने को लेकर उपजिलाधिकारी भटवाडी द्वारा भी छात्र से संपर्क किया गया परंतु बार बार संपर्क करने के बाद भी उक्त छात्र उपस्थित नही हुआ, जिससे स्पष्ट है उक्त छात्र, उसके साथियों एवं संबंधित न्यूज़ पोर्टल ने यह कृत्य दुर्भावना से ग्रासित होकर किया है। उक्त मामले में परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलटेक्निक लदाडी, उत्तरकाशी की तहरीर पर परीक्षार्थी अरुण, उसके साथीयो व कुछ न्यूज पोर्टल के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों का निवारण व रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के अन्ततर्गत एफआईआर संख्या 11/2023 पंजीकृत किया गया है।

कुछ लोगों द्वारा उक्त प्रकरण से सम्बंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जो कि पूर्णतय गलत है। कृपया गलत जानकारी/सूचनाओं से बचें। अन्यथा आपके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular