Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीब्रेकिंग: दौपद्री डांडा-दो में आये बर्फ के तूफ़ान में 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों...

ब्रेकिंग: दौपद्री डांडा-दो में आये बर्फ के तूफ़ान में 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत, केंद्र सरकार से मांगी मदद।

उत्तरकाशी – नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे ट्रेंनिंग के लिए डूकरानी वामा गिलेशियर में ट्रेनिंग करने गए थे।  पहाड़ की चोटी से वापस लौटते समय एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स कैंप -1 के ऊपर एक हिमस्खलन के साथ मिला, जिसमें 34 प्रशिक्षु और 07 पर्वतारोहण 1 नर्सिंग सहायक  प्रशिक्षक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सूत्रों की माने तो 10 की मौत हो चुकी हैं। लेकिन निम प्रशासन ने अब तक 04 शव निकाले जा चुके की पुष्टि की हैं। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यूऑपरेशन रोक दिया गया हैं। बारिश और बर्फबारी होने से रेस्क्यु करने में परेशानी हो रही हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे।

8 घायल लोगों का रेस्क्यू सुबह करके बेस कैंप में लाया गया। अन्य लोगों रेस्क्यु किया जा रहा हैं। जिसमें तीन हेलिकॉप्टर के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, नेहरू पर्वत रोहण संस्थान, आईटीबीपी की टीमों को लगाया गया हैं। बेस कैम्प से 7 किलोमीटर की दूरी पर दूरोपति डंडा जिसकी ऊंचाई करीब ऊँचाई 5006 मीटर है। जहां  अचानक एवलांच आने से प्रशिक्षणार्थी का रेस्क्यू किया जा रहा हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular