
देहरादून- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ मुख्यमंत्री अब एक्शन मोड में आ गए हैं…अब लंबित पड़े मामलों में जवाबदेही अधिकारियों की होगी…लेकिन आपको बता दें कि राजधानी में सुस्त पड़े स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर सरकार को फजीहत झेलनी पड़ रही है…साथ ही जगह-जगह टूटी सड़कें और खुदी नालियों से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है…और स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर विपक्ष भी लगातार हमलावर हो रहा है…