Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: उत्तराखंड वन प्रमुख अनूप मालिक ने वन महानिदेशक से की मुलाकात,...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन प्रमुख अनूप मालिक ने वन महानिदेशक से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

देहरादून – हाल ही में वन प्रमुख की जिम्मेदारी लेने के बाद अनुप मलिक ने वन महानिदेशक सीपी गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वन प्रमुख ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

अनूप मलिक ने वन महानिदेशक से मुलाकात के दौरान वन्य जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। साथ ही भारत सरकार के पास जो राज्य के नीतिगत मसले हैं उनको लेकर भी जानकारी दी। इस दौरान वन महानिदेशक सीपी गोयल ने पीसीसीएफ अनूप मलिक को पूरा आश्वासन दिया। वही इस महत्वपूर्ण चर्चा में राष्ट्रीय कैंपा प्राधिकरण के सीईओ सुभाष चंद्रा भी मौजूद रहे।

बता दें कि हाल ही में अनूप मलिक ने पीसीसीएफ की जिम्मेदारी संभाली है और उसे वह बखूबी निभाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले जिन दो अधिकारियों ने पीसीसीएफ की जिम्मेदारी संभाली थी उन दोनो अधिकारियों के तकरार के चलते वन विभाग पर कई सवाल भी खड़े हुए थे। ऐसे में अनूप मलिक के चार्ज लेने के बाद विभाग तरक्की की राह पर आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular