Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीब्रेकिंग: उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे गंगा आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

ब्रेकिंग: उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे गंगा आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, यात्रा व्यवस्थाओं का श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक।

उत्तरकाशी – दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में स्थानीय एवं अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर निरंतर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य गंगा का उद्गम स्थल है। इस राज्य के एक बड़े भाग से मां गंगा बहती है। मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता में हमारे राज्य की अहम भूमिका है। हम सभी को अपने मन से मां गंगा की निर्मलता पर कार्य करना चाहिए। मां गंगा की स्वच्छता के प्रति हमें दूसरों को भी जागरुक करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाएं जाने का कार्य निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा हेतु मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओ से वार्ता कर उनसे यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिस पर श्रद्धालुओ ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं कि प्रशंसा की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments