Homeअंतर्राष्‍ट्रीयबौखलाए पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण....

बौखलाए पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण….

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान दुनिया का ध्यान खींचने के लिए गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। मिसाइल परीक्षण पर इमरान खान ने पाक वैज्ञानिकों और सेना को बधाई दी। बता दें कि बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर पाक ने पहले ही नॉटम जारी किया था। यह मिसाइल परीक्षण कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज में किया गया। पाक ने इसको लेकर अपनी नौसेना को भी अलर्ट जारी किया था। ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र बंद करने का कदम संभावित मिसाइल परीक्षण को देखते हुए उठाया था। बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच अक्तूबर या नवंबर में जंग हो सकती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है। इस हरकत से पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बनाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर पर केंद्रित करना चाहता है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हफ्ते पहले न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में दोनों देशों के बीच परमाणु टकराव के संकेत दिए थे। मालूम हो कि पाकिस्तान ने कराची विमानन क्षेत्र के तीन हवाई मार्गों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बंद कर दिया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular