रविवार को देश भर में करवा चौथ का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड में भी करवा चौथ की खास धूम देखने को मिली. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत रखा और शाम को पूजा-पाठ कर अपना व्रत पूरा किया. वैसे तो कई स्टार्स अपने घर पर पूजा करती हैं, लेकिन सबसे खास आयोजन अनिल कपूर के घर उनकी पत्नी सुनीता कपूर करती हैं. इस बार भी करवा चौथ पर उनके यहां कई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहुंची. यहां श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, संजय कपूर की पत्नी महीप संधू, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे के साथ कई सुहागिनों ने एक साथ पूजा की और अपना व्रत खोला. यहां वरुण धवन की मां और भाभी जाह्नवी भी मौजूद रहीं. कई सेलेब्स ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।





