Homeब्रेकिंग न्यूज़बॉलीवुड के सबसे महेंगे तीन तलाक, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान!

बॉलीवुड के सबसे महेंगे तीन तलाक, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान!

आपने बॉलीवुड की ग्रैंड शादियों के बारे में सुना होगा जिनमे करोड़ों रूपए खर्च किये जाते है पर क्या आप जानते है बॉलीवुड के तलाक कितने महंगे होते है ?बॉलीवुड के इन स्टार्स ने शादी तो अपनी मर्ज़ी से की लेकिन उसकी कीमत को चुकाने के लिए इनकी मर्ज़ी नहीं चली.

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी. दोनों की उम्र में लगभग 13 साल का अंतर था. और शादी के लगभग 13 साल बाद दोनों अलग हो गए. हालांकि सैफ ने एलिमनी के रूप में अमृता को कितनी राशि दी इसकी जानकारी कभी नहीं दी गई, लेकिन खबरों की मानें तो सैफ ने अमृता को अपनी आधी जायदाद और 5 करोड़ रुपये एलीमनी के तौर पर दिया था. सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक में से एक है.

एक्टर ऋतिक रौशन और उनकी पत्नी सुजैन का तलाक हुआ तो पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गयी. पता हो कि अपने तलाक होने की खबर खुद ऋतिक ने दी थी. दोनों साल 2014 में अलग हो गए थे और सुजैन ने अलग होने के लिए एलीमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपए की मांग की थी. हालांकि बाद में इस बात का खंडन कर दिया गया. मगर हां, ऋतिक रोशन को तलाक के बाद एक मोटी रकम तो चुकाना ही पड़ी थी.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी 12 दिसंबर 1988 में हुई थी. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 18 साल की शादी के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और 11 मई 2017 को इन दोनों के तलाक पर कानूनी मुहर लग चुकी है. बताया जा रहा है कि एलीमनी के रूप में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये और एक फ्लैट की मांग की, जिसे देने के लिए अरबाज ने हां कर दी.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular