Homeतड़का 18+बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल आल‍िया भट्ट आज हो गई हैं 25 साल...

बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल आल‍िया भट्ट आज हो गई हैं 25 साल की!

बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल आल‍िया भट्ट आज यानि 15 मार्च को 25 साल की हो गई हैं। आलिया की क्यूटनेस और उनके क्यूट एक्स्प्रेशन के तो सभी दीवाने हैं।

15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया की पहली फिल्म बेशक ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ थी, लेकिन उससे पहले ही वो फिल्म ‘संघर्ष’ से इंडस्ट्री में कदम रख चुकीं थीं। इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। 

बताते चले कि आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए करण ने आलिया के लिए एक शर्त रखी थी। आलिया ने इस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए अपने पिता-प्रोड्यूसर और डायरेक्टर महेश भट्ट की मदद नहीं ली। आलिया चाहती थीं कि वो बिना अपने पिता के सपोर्ट के इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाए, इसलिए बड़े डायरेक्टर की बेटी होने के बाद भी आलिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए ऑडिशन दिया।

इस फिल्म के लिए करीब 500 लड़कियों का ऑडिशन लेने के बाद आलिया को फाइनल किया गया। लेकिन आलिया को फिल्म में लेने से पहले करण जौहर ने आलिया के सामने एक शर्त रखी। करीब 500 लड़कियों में से आलिया को साइन किया गया, लेकिन करण ने आलिया के सामने शर्त रखी कि फिल्म में काम करना है तो वजन कम करो। आलिया को ना सिर्फ एक्टिंग का शौक है बल्कि वो खाने की भी जबरदस्त शौकीन हैं। आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक उम्दा सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में वो अपनी सिंगिंग का जौहर भी दिखा चुकी हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments