Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बेरीनाग पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को 06 माह के लिये...

बेरीनाग पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को 06 माह के लिये किया जिला बदर।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष बेरीनाग, हेम चन्द्र तिवारी द्वारा धारा- 3 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की शर्तों के अनुपालन में अभियुक्त जीवन कार्की पुत्र प्रेम सिंह कार्की निवासी- बेलकोट तहसील बेरीनाग हाल पता टी स्टेट बेरीनाग को जनपद पिथौरागढ़ की सीमा सेराघाट से जनपद अल्मोड़ा में भेजकर जिला बदर की कार्यवाही की गई।

अभियुक्त को 06 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश ना करने की हिदायत दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2