Homeराज्यउत्तराखण्डबेटे की शादी के कार्ड में 10 गलतियों से सोशल मिडिया में...

बेटे की शादी के कार्ड में 10 गलतियों से सोशल मिडिया में चर्चा में है शिक्षा मंत्री !

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उनके बेटे की शादी के लिए छपवाया गया शादी का कार्ड से शिक्षा मंत्री पाण्डेय को एक बार फिर से सुर्खियों में बने रहने पर मजबूर कर दिया है. गलती भी ऐसी है कि आप विश्वास नहीं करेंगे कि उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के बेटे की शादी के कार्ड में 10 से हिंदी की गलतियाँ हैं, हैरानी की बात यह है कि कार्ड बंट भी गए लेकिन मंत्री के बुद्धिजीवी PRO और OSD की एक बार भी इन गलतियों को पकड़ न सके। अब ये तमाम गलतियाँ सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

एकबार फिर चर्चाओं में शिक्षा मंत्री

दरअसल शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के बेटे अतुल की इसी महीने 28 नवम्बर को शादी है. जिसको भी मंत्री जी के बेटे की शादी का कार्ड मिल रहा है वो मंत्री जी के प्लस माइनस वाला फार्मूला याद कर खूब चुटकिया ले रहा है। कार्ड में पहली गलती सुर्यकोटि जबकि “सूर्यकोटी” सही शब्द है.इसके अलावा एवं के बजाये एंव लिखा है।  वंही आशीर्वाद और प्रीतिभोज को भी गलत लिखा गया है कुल मिलाकर 10 से ज्यादा गलतियां है. बहरहाल शिक्षा मंत्री कुछ दिन पहले देहरादून जिले के एक महिला शिक्षक की प्लस और माइनस की गलती पकड़ते हुए शिक्षिका को जानकारी दुरुस्त करने की बात कह रहे थे. जिसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हुवा था, जिसमे मंत्री की खूब फजीहत हुई थी. बहरहाल शिक्षा मंत्री की ये गलती शिक्षा महकमे में उपहास का विषय बनी हुई है और एक सज्जन ने सोशल मिडिया में लिखा है कि “मंत्री जी जरा अपने साथ चल रहे इन स्टाफ वालों की गलती तो पकड़िये जो हर बार आपको बेवजह की मुसीबत में डाल देते हैं. राजनीति में गलतियों से ही ज्ञान बढ़ता है. आपको बेटे की शादी की ढेर सारी शुभकामनाएँ.”
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular