Homeअध्यात्मबुधवार को गणपति को चढ़ाया गया ये 'तीन भोग' सौभाग्य लाता है...

बुधवार को गणपति को चढ़ाया गया ये ‘तीन भोग’ सौभाग्य लाता है और धन की बरसात करता है!

नई दिल्ली: शास्त्रों के मुताबिक गणपति जी का पूजन और उपासना करने से घर में सम्पन्नता, समृद्धि, सौभाग्य और धन का समावेश होता है। बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। वो सभी देवताओं में सबसे प्र‍िय हैं, इसलिए उनकी पूजा सभी देवताओं से पहले की जाती है। उनकी पूजा-अर्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्ध‍ि आती है। बुधवार को उनकी पूजा और अराधना आपके सभी मनोरथ को पूरा करता है। इसलिए इस दिन गणपति की पूजा जरूर करनी चाहिए।

शास्त्रों में गणपति की बहुत ही आसान पूजा का जिक्र आता है जिसमें भगवान गणेश को बुधवार को भोग अर्पित करने की परंपरा है। मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय होता है इसका भोग सभी मनोरथ को सिद्ध करनेवाला माना जाता है। साथ ही बुधवार को भगवान गणेश को ‘ऊं गं गणपतये नम:’ मंत्र के साथ लड्डू का भोग लगाने से आपके सभी कार्य संपन्न होते है और घर की दरिद्रता मिटती है। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि भगवान गणेश को दूर्वा भी बेहद प्रिय है। दूर्वा का एक कण भी भगवान को अर्पित करने से आपकी सभी कर्ज मिट जाते हैं और आपके घर में आर्थिक खुशहाली आती है। इसलिए मोदक, लड्डू या दूर्वा किसी भी चीज का भोग लगाना हर तरीके से मंगलकारी होता है।

गणेश्वर रूप में गणपती समस्त जीवों के दाता माने जाते हैं। सनातन धर्म में प्रचलित पूजन प्रणाली इशों उपनिषद के अनुसार पञ्चदेव पूजन में सर्वप्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य का शुभारंभ गणपति के स्मरण पूजन अर्चना से करना चाहिए। इससे समस्त कार्य निर्विघ्नता पूर्वक सफल होते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular