HomeUncategorizedबीवी करती है बहुत अधिक खर्च, ये उपाए छुड़ाएंगे शॉपिंग की लत!

बीवी करती है बहुत अधिक खर्च, ये उपाए छुड़ाएंगे शॉपिंग की लत!

आमतौर पर देखा गया है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को शॉपिंग का क्रेज होता है. इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं तो शॉपिंग की इतनी दीवानी होती हैं कि वे बस मौके की तलाश में रहती हैं. महिलाओं के लिए शॉपिंग जहां बेस्ट एंटरटेन्मेंट है वहीं कुछ पुरुषों के लिए ये एक थका देने वाला काम. कई बार पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक का कारण भी शॉपिंग ही बनती हैं. बहरहाल, अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड भी खूब शॉपिंग करती है या यूं कहें कि शोपाहॉलिक हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी पत्नी की शॉपिंग की आदत को छुड़ा पाएंगे.

shopping

बीवी के सामने रखें ऑप्शन- अगर आप चाहते हैं कि आपकी बीवी बेवजह शॉपिंग ना करें तो आप उनके सामने कुछ विकल्‍प रख सकते हैं. जैसे उन्हें कहें कि शॉपिंग के बजाय आप उन्हें डिनर पर लेकर जाएंगे या मूवी दिखाएंगे. या फिर उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएंगे. आप उन्हें मायके ले जाने का प्रॉमिस भी कर सकते हैं. या फिर कुछ ऐसा जो आपकी बीवी को पसंद हो. इतने सारे विकल्प आपकी बीवी के सामने होंगे तो पॉसिबल है कि वे शॉपिंग के बजाय इनमें से ही कुछ ऑप्शन चुन लें.

आप भी दिखाएं इंटरस्ट- जब भी आपकी पार्टनर शॉपिंग के लिए जाने की प्लानिंग कर रही हो तो आप खुद ही इंटरस्ट दिखाने लगे. इससे आप पार्टनर की शॉपिंग को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे. अगर आप इंटरस्ट नहीं दिखाएंगे तो हो सकता है कि आपका बजट बिगड़ जाए. बेशक, आपको शॉपिंग कितना ही बोरिंग काम क्यों ना लगता हो.’

रोमांटिक डेट प्लान करें- जब भी आपकी पार्टनर शॉपिंग की बात करने लगे तो आप उनका ध्यान भटका दें. यानि आप उनसे रोमांस करने लगे या फिर उनके साथ मिलकर रोमांटिक डेट प्लान करें. इससे संभव है कि वे शॉपिंग के बजाय आपके साथ रोमांटिक डेट पर जाना पसंद करेंगी.’

बजट की दिलाएं याद- जब भी आपकी पार्टनर शॉपिंग के लिए निकले तो उन्हें ये जरूर याद दिला दें कि आपका बजट क्या है. इतना ही नहीं, आप अपनी पार्टनर को अपनी बजट प्लानिंग में शामिल करें और उन्हें बताएं कि आप फ्यूचर के लिए क्या प्लान कर रहे हैं ताकि आप उन्हें समय-समय पर याद दिला सकें कि आप दोनों की सेविंग से आप कौन से ड्रीम्स पूरे कर सकते हैं.’

प्‍लास्टिक मनी ना हो इस्तेमाल- यूं तो अब प्लास्टिक मनी का चलन बहुत होने लगता है लेकिन आप कोशिश करें कि जब भी आपकी बीवी शॉपिंग पर निकले तो प्लास्टिक मनी के बजाय कैश रखें ताकि उन्हें ये रियलाइज हो सके कि वे कितना खर्च कर रही हैं.

पार्टनर को टाइम दें- कई बार महिलाएं इसलिए भी शॉपिंग में अपना टाइम पास करती हैं क्योंकि उनके पार्टनर उन्‍हें टाइम नहीं देते. यदि आप अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड को पूरा टाइम देंगे तो संभव है कि आपकी पार्टनर खुद ही शॉपिंग की आदत से दूर हो जाए. आप जब भी घर पर रहे तो अधिक से अधिक उन्हें टाइम देने की कोशिश करें और उन्हें खुश रखें. कई बार महिलाएं गुस्सा होकर या फिर खुद को तसल्ली देने के लिए भी शॉपिंग करती हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular