
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वो पार्टी कोर कमेटी की बैठक के साथ ही पार्टी के संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के बाद मुहर लगाने की उम्मीद है। इसके साथ ही वे राज्य सरकार और संगठन के काम काज की भी समीक्षा करेंगे। बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इस बैठक में रणनीति तय की जाएगी।