Homeराज्यउत्तराखण्ड"बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार फेल:प्रीतम सिंह"

“बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार फेल:प्रीतम सिंह”

देहरादूनः- प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोटद्वार में बादल फटने से हुई तबाही के क्षेत्र में दौरा कर मृतकाे एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिस सुस्त गति से काम कर रही है, उससे क्षेत्र के लोग काफी आक्रोषित है। उन्होंने कहा कि सरकार मात्र घोषणा कर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। जिस गति से प्रभावित क्षेत्रों में काम किया जाना चाहिए था वह नही किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा भी तत्काल सही इंतजाम न किये जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाले सभी सम्पर्क मार्ग बरसात के कारण अवरूद्व हुए है जिससे जनता अपने रोजमर्रा के कार्याे को भी नही कर पा रही है और राज्य सरकार द्वारा कोई भी ठोस इंतजामात नही किये गये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिकारियों पर भी अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होेंने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को उनके क्षति के अनुरूप शीघ्रताशीघ्र उचित मुआवजा दिया जाय।
     श्री प्रीतम सिह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में श्री मोदी जी ने डबल इंजन सरकार देने की बात कही थी, परन्तु डबल इंजन की सरकार देने के बाद भी राज्य सरकार धन की कमी होने का रोना रो रही है जो जनता के गले नही उतर पा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार नही ठगा जा सकता है। उन्होंने भाजपा की केन्द्र्र व राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा देश को जाति, और धर्म के नाम पर बाॅटने का काम कर रही है जिससे देश का भला नही होने वाला है। उन्होेने कहा कि भाजपा को जन सरोकारों से कोई लेना देना है।
     इस अवसर पर पूर्व मंत्री सर्व श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिहं रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांगे्रस के कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री विजय सारस्वत, एडवोकेट जगमोहन सिह नेगी, दुगड्डा के ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, जिला अध्यक्ष डाॅ0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, मीना बछवाण, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, सुधा नेगी, गीता नेगी पूर्व प्रमुख, अंकुर भण्डारी, प्रवेश रावत, हुकुम सिंह, कृष्णा बहुगुणा आदि उपस्थि थे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular