Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार के मुख्यमंत्री नितीश यादव ने दिया इस्तीफा!

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश यादव ने दिया इस्तीफा!

बिहार में जदयू और राजद का महागठबंधन आखिरकार 20 महीनो में ही टूट गया है बिहार में पिछले एक महीने से जारी सियासी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है नितीश ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौप दिया है नीतीश कुमार ने इस्‍तीफे के बाद कहा कि उन्‍होंने गठबंधन धर्म का पालन किया. इस माहौल में मेरे लिए काम करना, नेतृत्‍व करना संभव नहीं. हमने कभी किसी का इस्‍तेमाल नहीं किया. जो भी आरोप लगे हैं . अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक नीतीश खुद इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल को भी भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से कर सकते हैं. बुधवार की सुबह ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने इस बात के संकेत दिये थे. तेजस्वी पर इस्तीफे के लिये बन रहे दबाव के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था जिसके बाद से ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि सीएम नीतीश कुमार अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं.

बुधवार को लालू और तेजस्वी ने विधानमंडल की बैठक के बाद एक बार फिर से इस्तीफा न देने की बात कही थी जिसके बाद से ही जेडीयू के विधानमंडल दल की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा था.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular