Homeराज्यउत्तराखण्डबिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत पहले मासिक लकी ड्रॉ की...

बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत पहले मासिक लकी ड्रॉ की हुई घोषणा, 1500 लोगों को दिए गए इनाम।

देहरादून – बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत आज पहले मासिक लकी ड्रॉ की घोषणा की गई। जिसमें 1500 लोगों इनाम दिए गए, 500 स्मार्टफोन, 500 स्मार्ट वॉच और 500 इयर बड इस दौरान विजेताओं को इनाम के तौर पर दिए गए।

बता दें इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनता को जीएसटी के प्रति जागरूक करना है। अक्सर जब कोई सामान खरीदता है तो उसका जीएसटी बिल लोगों द्वारा नहीं लिया जाता।

जिसकी वजह से जीएसटी का पूरा पैसा सरकार को प्राप्त नहीं हो पाता, जो कि महंगाई बढ़ने के पीछे एक मुख्य कारण है।

इस योजना के तहत हर महीने 1500 लोगों को इनाम दिए जायेंगे। लकी ड्रा में आवेदन करने के लिए BLIPUK.COM  में 200 रुपए से ज्यादा के बिल अपलोड किए जा सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular