Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिना लाइसेंस के मांस विक्रेता को मटन शॉप चलाना पड़ा महंगा।

बिना लाइसेंस के मांस विक्रेता को मटन शॉप चलाना पड़ा महंगा।

पौड़ी – जिले के धुमाकोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिना लाइसेंस अवैध रूप से एक मांस विक्रेता को मटन शॉप चलाना महंगा पड़ गया।

इस पूरे मामले पर मांस विक्रेता के खिलाफ न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी व अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने 1 लाख 10 हजार का अर्थदंड लगाया है।

वही फूड सेफ्टी आफिसर अजब सिंह रावत ने बताया की पिछले छह माह पहले बिना लाइसेंस के मटन शॉप चलाने के मामले में वि्क्रेता की दुकान को सीज किया गया था। निरीक्षण दौरान संबंधित मांस विक्रेता के पास लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ। जो कि फूड सेफ्टी एक्ट का उल्लंघन पाया गया।

साथ ही इस प्रकार के अवैध गतिविधियों से प्रशासन को राजस्व का नुकसान होता है। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अदालत ने एक्ट का उल्लंघन पाया। उन्होंने नियम के विरूद्व मटन, चिकन तथा मछली बेचने पर संबंधित विक्रेता पर एक लाख दस हजार का अर्थदंड लगाया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular