बिग ब्रेकिंग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट।

देहरादून – पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी कर दी है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here