Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 34वीं गिरफ्तारी, लाखों...

बिग ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 34वीं गिरफ्तारी, लाखों की नकदी बरामद।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ ने 34 वी गिरफ्तारी की है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमती नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और इनामी नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। जिससे लाखों की नकदी भी बरामद हुई है।

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को गोमती नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। संपन्न राव द्वारा परीक्षा से पहले अन्य अभियुक्त के साथ हल्द्वानी में आकर रुकना और पेपर लीक करने में अहम भूमिका पाई गई है। अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त संपन्न राव नकल सरगना सैय्यद सादिक मूसा का साथी है। बता दें कि सादिक मूसा पर एसटीएफ ने 25000 का इनाम घोषित किया है, जो फिलहाल फरार है।
वही पेपर लीक मामले में पहले से गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ ने बताया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 34 गिरफ्तारियों के साथ अब तक 92 लाख कैश बरामद किया गया है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है। दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया जा चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments