Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन।

देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना के पिछले 15 दिनों में 1000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं, राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर आईसीएमआर के जरूरी दिशा निर्देशों के पालन को फॉलो करने से जुड़े निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है, नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक डॉ राजेश कुमार की तरफ से जारी गाइडलाइन में 5 सूत्रीय रणनीति जिसमें जांच निगरानी उपचार टीकाकरण और कोविड-19 क्रिएट व्यवहार का अनुपालन करने से जुड़े आदेशों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। गाइड लाइन के अनुसार 9 बिंदुओं में दी गई जानकारी में एक तरफ आम लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान बरती जाने वाली एहतियात के बारे में कहा गया है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोरोना आपातकाल की स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेड वेंटीलेटर आईसीयू बेड समेत तमाम जरूरी उपकरणों को पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों के लिए भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं इसमें स्वास्थ्य विभाग को ऐसे रोगियों को लेकर खास एहतियात बरतते हुए न केवल इनकी सूचना इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफॉर्म पर रखने के निर्देश दिए गए हैं तो वही संदिग्ध रोगियों की निगरानी के साथ ही उनकी जांच कराए जाने के लिए भी गाइडलाइन में कहा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular