Homeराज्यउत्तराखण्डबाॅलीवुड के दबंग खान से शादी करने उत्तराखंड़ की एक लड़की घर...

बाॅलीवुड के दबंग खान से शादी करने उत्तराखंड़ की एक लड़की घर से भागी मुंबई, पहुंची सलमान खान के घर…..

उत्तराखंड़ बाॅलीबुड के दंबगखान की बात की जाये तों इनकी पूरी दुनिया दिवानी है। 52 साल के सलमान खान की शादी का इंतजार न जाने कब से उनके फैंन कर रहे है। कई खूबसूरत हसीनाओं को डेट कर चुके सलमान के बारे में किसी को भी नहीं पता कि वो कब शादी के बंधन में बंधेंगे। शायद इसलिए, आम फीमेल फैंस भी उनसे शादी करने का सपना संजोए हुए, इनकी यह फैंन उनसे शादी करने मुंबई तक पहुंच जाती हैं। जी हां, एक बार फिर सलमान खान से शादी करने की खातिर उत्तराखंड की एक लड़की मुंबई पहुंच गई। यहां तक की वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गईं जहां सलमान खान रहते हैं। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। वैसे ये पहला मामला नहीं है, क्योंकि कुछ दिनों पहले भी एक लड़की सलमान से शादी की चाहत लिए मुंबई पहुंच गई थी। लेकिंन उसे भी खाली हाथ लौटना पड़ा।

खबरों की माने तो लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। बाद में मुंबई पुलिस ने उस युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती 11 अगस्त को अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच कराई। बाद में युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। बता दें, सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 12 कुछ दिन बाद ही शुरू होने वाला है। जिसका सलमान के फैन्स को काफी इंतजार है। फिलहाल सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं और इसके अलावा वो क्विज शो दस का दम का फिनाले भी शूट करने में बिजी हैं। इसलिए और लड़कियों की तरह इस लड़की की भी ख्वाईश अधूरी रह गई।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular