योग के लिए दुनियाभर में जाने वाले बाबा रामदेव पतंजलि पावरविटा प्रो रेसलिंग लीग के प्रमोशन के लिए 2008 ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट आंद्रे स्टेडनिक से भिड़ गए. इस मुकाबले में उन्होंने विदेशी पहलवान को 12—0 से हरा दिया.

दिल्ली में चल रही प्रो रेसलिंग लीग के एक मैच में योगगुरू बाबा रामदेव पहुंचे और सीधा रिंग में उतर गए.बाबा रामदेव का मुकाबला 2008 ओलंपिक के सिल्वर मेडल विजेता आंद्रे स्टेडनिक के साथ हुआ.बाबा रामदेव एक पेशेवर रेसलर की तरह मुकाबले में लड़े. उन्होंने 12-0 से स्टेडनिक को मैच हराया. आंद्रे स्टेडनिक वही रेसलर हैं, जिन्होंने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में भारतीय पहलवान सुशील कुमार को हरा दिया था.



