Homeराष्ट्रीयबादल परिवार का कालाधन बाहर निकलवाएं मोदी, नहीं तो हम निकलवाएंगे: केजरीवाल

बादल परिवार का कालाधन बाहर निकलवाएं मोदी, नहीं तो हम निकलवाएंगे: केजरीवाल

arvind-kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के बादल परिवार के ‘कालेधन’ को बाहर निकलवाएं और अगर ऐसा नहीं होता है तो राज्य में सरकार बनने के बाद आप यह काम करेगी.

केजरीवाल ने एक रैली में कहा, ‘‘बादल परिवार ने पंजाब और विदेशों में काला धन जमा कर रखा है. हम मोदी को दो महीने का समय देते हैं कि वे इसे बाहर निकलवाएं, नहीं तो सरकार बनने के बाद आप इन लोगों को नहीं छोड़ेगी.’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मोदी बड़े नेताओं और कारोबारियों के ‘कालेधन’ को लाने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें ‘अपनी एजेंसियां बादल परिवार के पीछे लगानी चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘‘बादल परिवार ने 10 साल के कुशासन से बहुत धन जमा कर रखा है. तकरीबन सभी कारोबार उनके कब्जे में हैं. चाहे वो परिवहन हो या फिर केबल, खनन या फिर शराब का कारोबार हो.’’

केजरीवाल ने कहा कि मोदी के लिए अपनी इस विश्वसनीयता को साबित करने का वक्त आ गया है कि वह ‘बड़ी मछलियों’ के पीछे पड़े हैं. आप नेता ने मोदी से कहा कि वह ‘पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह और उनके परिवार के बारे में भी पता लगायें जिन्होंने स्विस बैंक में खाते खोले हैं.’ केजरीवाल ने आप की सरकार बनने पर इस क्षेत्र में एक कैंसर अस्पताल खोलने का वादा किया.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments