Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में हुआ दर्दनाक हादसा, कपकोट में पतियासार के पास खाई में...

बागेश्वर में हुआ दर्दनाक हादसा, कपकोट में पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर, तीन लोगों की मौत।

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मृतक

  • गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।
  • बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।
  • संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular