Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर उपचुनाव को लेकर बुजुर्गो समेत युवाओं में खासा उत्साह, पोलिंग बूथों...

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बुजुर्गो समेत युवाओं में खासा उत्साह, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लगी कतारें

बागेश्वर – अनुसूचित जाति आरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं।

कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर आए बंसत कुमार पर दांव लगाया है। मतदान के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदानकर्मी सोमवार को ही पहुंच गए थे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।

9 बजे तक करीब 10.2 प्रतिशत किए जा चुके हैं वोट

बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 9 बजे तक लगभग 10.2 प्रतिशत मतदान किए जा चुके हैं। वोटिंग के नतीजे आठ सितंबर को आएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। उपचुनाव के लिए अपने मत को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

तीन जोन व 28 सेक्टर में गया बांटा विधानसभा क्षेत्र

बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उपचुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह

विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बादलों के कारण बारिश के अंदेशे के बावजूद सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटर पहुंचने लगे थे। धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा और कतार लंबी होने लगी। भाजपा से स्वर्गीय चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव मैदान में हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular