Homeराज्यउत्तराखण्डबहन को धक्का मार युवती ने शक्ति नहर में लगाई छलांग, मौत।

बहन को धक्का मार युवती ने शक्ति नहर में लगाई छलांग, मौत।

देहरादून/डाकपत्थर – डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा मोनिका पुत्री बलवीर द्वारा आज ठीक 11 बजकर:40 मिनट डाकपत्थर स्थित शक्ति नहर में छलांग लगा दी।

जिसको स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया और उपचार हेतु निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मोनिका आज अपनी बहन मनीषा के साथ डाकपत्थर आई थी। जहां पर उसके द्वारा अपनी बहन को धक्का देकर और भागकर शक्ति नहर में छलांग लगा दी।

परिजनों के अनुसार मोनिका मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर छात्रा ने नहर में छलांग क्यों लगाई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular