Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश बसपा और सपा कर रहे है दलितों का उत्पीड़न:अमित शाह

बसपा और सपा कर रहे है दलितों का उत्पीड़न:अमित शाह

amit-shah_

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनावों में दलितों को पार्टी के पक्ष में करने की कवायद में शुक्रवार को कांग्रेस, बसपा और सपा पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार दलितों और गरीबों की सरकार है।

शाह ने यहां कांशीराम स्मृति उपवन में मानवता सदभावना समारोह में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने दलितों के लिए काम किया है। ये गरीबों की सरकार है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दावा करते हैं कि वह दलितों के मसीहा हैं, लेकिन खुद राहुल के नाना ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को संसद नहीं जाने दिया था। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दलितों को प्रताडित किया, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलितों का शोषण किया।

शाह ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने अंबेडकर से जुडे तमाम स्मारकों का निर्माण कराया।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को दलितों का समर्थन हासिल हुआ था। मोदी दलितों के आशीर्वाद से सत्ता में आये। शाह ने जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश का विकास करना है तो भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2