Homeराज्यउत्तर प्रदेशबल्ले से नगर निगम ऑफिसर को पीटने पर कैलाश विजयवर्गीय का विधायक...

बल्ले से नगर निगम ऑफिसर को पीटने पर कैलाश विजयवर्गीय का विधायक बेटा गिरफ्तार……..

मध्य प्रदेश- भाजपा के प्रमुख नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को निगम अधिकारी को बैट से पिटाई के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा था, कि आकाश विजयवर्गीय नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पिटाई कर रहे हैं। यहीं नहीं, वहां मौजूद आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी निगम अधिकारी को पीटते हुए नजर आए। जिसके बाद में आकाश विजयवर्गीय को निगम अधिकारी को बैट से पिटाई के मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, आकाश को कोर्ट में ले जाते वक्त समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

वहीं आकाश विजयवर्गीय ने पूरी घटना पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि देखिए, यह सिर्फ शुरुआत है। हम इस भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करके रहेंगे। ‘आवेदन, निवेदन और फिर दना दन’, यह हमारा कदम होगा। आपको बता दूं कि गैंग ने महिलाओं को उनके घरों से बाहर खींच लिया, महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था। जब मैं वहां पहुंचा, तब लोग अधिकारियों पर गुस्सा थे और वे उनका पीछा कर रहे थे। हम पुलिस स्टेशन पर उन अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज कराने आए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड में एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए पहुंची थी। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए। आकाश ने निगम के अधिकारियों को वहां से पांच मिनट के अंदर चले जाने की धमकी दी। इसके बाद निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। वहीं भाजपा विधायक की इस हरकत पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि घटना से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular