
उधम सिंह नगर/जसपुर – जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में बरसात के दौरान बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए बाढ़ कंट्रोल रूम के अलावा बाढ़ चौकी तथा बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं। बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारी दिन-रात नदियों पर नजर रखे हुए हैं।
उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र में इस बार मानसून के सीजन में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजपुर गांव में 1 बाढ़ चौकी बनाई गई हैं।
बाढ़ चौकी तथा कंट्रोल रूम पर इस दौरान तैनात कर्मियों को 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने और निरंतर उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर ग्रामीणों को सचेत रखें वंही उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में बाढ़ से ग्रसित क्षेत्रो में राहत सामग्री पहुचाई जाए