Homeराज्यउत्तराखण्डबदहाली की मार झेल रहा टनकपुर बस स्टेशन, यात्री और बस चालकों...

बदहाली की मार झेल रहा टनकपुर बस स्टेशन, यात्री और बस चालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।

चम्पावत/टनकपुर – उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर बस स्टेशन की बदहाली का आलम य़ह है कि बस स्टेशन में इन दिनों चारों तरफ बरसाती गन्दा पानी भरा हुआ नज़र आ रहा है। जिसके कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों एवं बस चालकों को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टेशन पर लगाई गई टाइलें भी उखड़ती हुई नजर आने लगी हैं, जिसकी वजह से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बस चालक भवान सिंह ने बताते है कि यहाँ जल भराव के कारण हमें जूते चप्पल उतार कर हाथों में पकड़ कर ड्यूटी पर आना पड़ रहा है। इसकी बजह से हमारे पैरो में खुजली होने लगी है।

इस गंदे पानी की बजह से भयानक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। हद तो तब हो गई ज़ब हमारी एक गाड़ी का रेडिएटर फट गया और सारा कुलेंट इसी गंदे पानी में मिल गया। इस परेशानी की वजह से गाड़ियों में नुकसान हो रहा है।  प्रशासन से मांग है की इस बस स्टेशन में साफ सफाई कराई जाये।

वही बस चालक कुंदन सिंह ने बताया बस स्टेण्ड में भरे हुए गंदे पानी की वजह से यात्रियों और हम चालक कंडक्टर को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो यात्री जो अपने परिजनों को बस स्टेण्ड पर मोटरसाइकिल या साईकल से लेने या छोड़ने आते है वह भी इसमें गिर जाते है।

हमें भी यहाँ से वाहनों को संचालित करने में काफी दिक्क़ते होती है हमारी प्रशासन से मांग है की टनकपुर बस अड्डे का सौंदर्यकरण किया जाये और यहाँ पुरे में टाइले लगाई जाये।

वही इस पुरे मामले में टनकपुर परिवहन निगम के एआरएम के.एस. राणा ने बताया कि नालिया बंद होने के कारण यहाँ जल भराव की स्तिथि उत्पन हो रही है। पानी की कहीं से निकासी नहीं हो पा रही है, साथ ही प्रशासन की तरफ से कम बजट आया।

इन सारी समस्याओ को कई बार हमने जिलाधिकारी और टनकपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के सामने रख चुके है। कई बार बार मौखिक और लिखित में भी नगर पालिका को अवगत कराया गया है। उसके बावजूद भी नगर पालिका की तरफ से नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। हमने विभाग को भी बस अड्डा ऊंचा करने का । बना कर भेज रखा है स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हमें विश्वास दिलाया गया है कि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular