चमोली- बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा व बोल्डर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर रात बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा व बोल्डर आ गया। जिस कारण यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। हाईवे लैंड स्लाइड के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बरसात में अक्सर यहां मलबा आने से हाईवे बंद हो जाता है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर अक्सर हादसे का सबब बन जाते हैं। कुछ दिन पहले ही लामबगड़ में बदरीनाथ से आ रही एक बस के ऊपर से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आठ सवार घायल हो गए थे।



