Homeराज्यउत्तराखण्ड‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म में 'ठहरा' और 'बल' लगाते नजर आयेगें...

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म में ‘ठहरा’ और ‘बल’ लगाते नजर आयेगें देहरादून के सक्षम, फिल्म में निभा रहे है शाहिद कपूर के बचपन का किरदार………..

देहरादून{शैली} – शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में ‘बल’ और ‘ठहरा’ लगाते हुए आपकों देहरादून के सक्षम भी दिखाई देंगें। दरअसल, नेहरू कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय सक्षम सेंट जोजेफ्स स्कूल के छठीं कक्षा के छात्र हैं और सक्षम ने बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म के लिए देहरादून में हुए ऑडिशन में भाग लिया था। इसमें सक्षम का चयन होने के बाद ऋषिकेश में हुई शूटिंग में उन्होंने फिल्म में शाहिद के बचपन का किरदार निभाया। सक्षम की मां मौलश्री उनियाल ने बताया कि बेटे सक्षम के इतनी बड़ी फिल्म में काम करने की वजह से बहुत सी चीजें पहली बार देखने को मिलीं। साथ ही शाहिद और श्रद्धा से भी मिलने का मौका मिला। वहीं सक्षम के दादा गोविंद राम उनियाल ने कहा कि उनके पोते ने परिवार के लोगों को पहचान दिलाने का काम किया है। सक्षम इससे पहले एक विज्ञापन और शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुके हैं। वह सनी देओल और शाहरुख खान की मिमिक्री भी करते हैं। वहीं सक्षम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके परिजन और मित्र काफी उत्सुक हैं। उधर सक्षम फिल्मी दुनिया में अपना भविष्य बनाने का सपना संजोए हुए हैं। वह चाहते हैं कि फिल्मी जगत में काम कर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular