Homeराज्यउत्तराखण्डबढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, फूंका केंद्र सरकार का...

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, फूंका केंद्र सरकार का पुतला।

देहरादून – कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

बता दे कि होली से ठीक पहले घरेलू गैस में ₹50 और कमर्शियल गैस में ₹350 की वृद्धि सरकार द्वारा की गई है। जिसको लेकर जनता और विपक्ष में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।

सरकार जहां 2013 में भाजपा कार्यकर्ता महंगाई के लिए नारे देने का काम कर रहे थे तो वहीं आज सरकार के वही नेता कहीं नजर नहीं आते।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है और अब होली से पहले गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम सरकार ने किया है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular