Homeअंतर्राष्‍ट्रीयबड़ी खबर: ICC world cup 2019 भारतीय टीम को बड़ा झटका, शिखर...

बड़ी खबर: ICC world cup 2019 भारतीय टीम को बड़ा झटका, शिखर धवन विश्व कप से बाहर हुए, रिषभ पंत हुए टीम में शामिल…..

ICC world cup 2019 भारतीय क्रिकेट टीम को इस विश्व कप में बहुत ही बड़ा झटका लगा है। शिखर धवन चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। शिखर धवन की जगह अब टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया है जो पहले ही बैकअप के तौर पर इंग्लैंड पहुंच गए थे। बीसीसीआइ (BCCI) की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और बताया जा रहा है कि वो जुलाई के मध्य तक ही ठीक हो पाएंगे।

शिखर धवन ने इस विश्व कप में भारत के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की शतकीय पारी खेली थी और उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके अंगूठे पर प्लास्टर किया गया था। हालांकि टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया था कि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ये भी कहा जा रहा था कि वो कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे और आखिरी लीग मुकाबले और फिर सेमीफाइनल मैच खेल सकते हैं। इसके बाद धवन को प्रैक्टिस करते भी देखा गया और वो जिम में भी पसीना बहाते देखे गए थे। इस विश्व कप के पहले मैच में धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ आठ रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद अगले ही मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और शतकीय पारी खेली। धवन का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। धवन की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के खिलाफ लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी और अर्धशतक लगाया था। वहीं उनकी जगह पाकिस्तान के खिलाफ टीम में विजय शंकर को शामिल किया गया था।

रिषभ पंत अब धवन की जगह टीम में शामिल कर लिए गए हैं। रिषभ को इस विश्व कप के लिए पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था जिसे लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद रिषभ को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया गया था। बाद में धवन के चोटिल होने पर उन्हें बैकअप के तौर पर इंग्लैंड बुला लिया गया था और अब वो आधिकारिक तौर पर टीम का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह मिल पाती है या नहीं।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular