Homeसमाचारबड़ा झटका, बंद होंगी जियो की पुरानी सिम...!!

बड़ा झटका, बंद होंगी जियो की पुरानी सिम…!!

jio

जियों सिम ने आते ही देश में तहलका मचा दिया। लोग तो खुश हो गए पर अन्य नेटर्वक ऑपरेटर जियो के आने से पिछड़ गए। पर यहां जियो यूजर के लिए बुरी खबर है।  जिओ कुछ यूजर्स के लिए वेलकम ऑफर बंद करने के साथ ही सिम भी बंद कर रही है। इसके लिए उसने यूजर्स को मैसेज भेजना भी शुरू कर दिया है। मैसेज में सिम बंद करने और नई सिम लेने की बात कही जा रही है।

दरअसल, ऐसा उन जिओ यूजर्स के साथ हो रहा है जो अपनी ऑथेंटिसिटी को वेरिफाई कराने में फेल हुए हैं। जिओ ने वेलकम ऑफर के साथ फ्री सिम कार्ड दिए थे।

इसके लिए आधार कार्ड प्रूफ के तौर पर देना था। इसके बाद कस्टमर से कहा गया था कि वह रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करवाएं। इस वेरिफिकेशन में कई सारे यूजर फेल हुए हैं, तो कुछ वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल स्टोर गए ही नहीं। इसलिए जिओ ने ये कदम उठाया है।
ऐसे मैसेज मिल रहे हैं
 जिओ की तरफ से यूजर्स को मैसेज मिल रहे हैं कि अभी तक आपने अपनी ऑथेंटिसिटी वेरिफाई नहीं करवाई है तो जल्द ही आपकी सर्विसेज बंद कर दी जाएगी।
ऐसे करें दूर प्रॉब्लम 
 अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो ID प्रूफ के साथ रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं। फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करें। अगर डॉक्युमेंट्स में कुछ गड़बड़ी है तो उसे दूर करें।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular