Homeराज्यउत्तराखण्डबजट सत्र के दूसरे दिन की हंगामेदार रही शुरआत, विधानसभा अध्यक्ष ने...

बजट सत्र के दूसरे दिन की हंगामेदार रही शुरआत, विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को किया एक दिन के लिए सस्पेंड।

चमोली/भराड़ीसैंण – उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के सभी विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यह पहली घटना है जब एक साथ विपक्षी पार्टी के सभी विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया है।

गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित हो रहे बजट सत्र के दूसरे दिन की भी शुरुआत हंगामे से हुई। सदन के भीतर हंगामा करने की वजह से विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कांग्रेस के सभी विधायकों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।

कांग्रेस के विधायक गन्ना किसानों के बकाया बिल के भुगतान, विधायकों के सवालों पर मंत्रियों के गोलमोल जवाब, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर सदन के भीतर हंगामा कर रहे थे और कागज के गोले फेंक रहे थे। जिसके बाद नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही करते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को 1 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया और विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular