Homeराज्यउत्तराखण्डबजट सत्र का दूसरा दिन गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग...

बजट सत्र का दूसरा दिन गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर हंगामा के बीच हुआ शुरू!

बजट सत्र का दूसरा दिन गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर हंगामा के साथ शुरू हुआ। जहां कांग्रेस ने जुलूस निकालकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की तो वही भाजपाई भी सदन के बाहर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए. भाजपाई विधायकों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल कांग्रेस ने राज किया तब उनको गैरसैंण राजधानी बनाने की याद नहीं आई आज के विपक्ष में आ गए हैं तब इन्हें गैरसैण दिखाई दे रहा है.

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने बरारी सेंड में यदि विधान भवन नहीं बनाया होता तो आज यहां विधानसभा सत्र ना चल रहा होता, जब सरकार शीतकालीन सत्र चला सकती है तो सरकार राजधानी क्यों नहीं घोषित कर देती.

बजट सत्र की शुरुआत पहले दिन की ही तरह विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ विपक्ष की मांग पर विधान सभा अध्यक्ष ने 310 की जगह नियम 58 के तहत गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को स्वीकार करते हुये चर्चा शुरु की। कार्यसूची पर अगर नजर डालें तो आज प्रश्नकाल के दौरान अल्प सूचित प्रश्न मैं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के सहकारिता से जुड़े सवाल के साथ शुरू होना है. नत्थी ख श्रम नगर विकास प्रशिक्षण शहरी विकास वन एवं पर्यावरण आयुष आवास विभाग से जुड़े 20 सवाल लगे हुए हैं और अतारांकित प्रश्नों में 95 सवाल लगे हुए है. सदन के अंदर आज उत्तराखंड पुलिस संशोधन विधेयक 2018.

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संशोधन विधेयक 2018। 
  • उत्तराखंड संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 संशोधित विधायक 2018।
  • उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेपण संशोधन विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान विधेयक 2018।
  • पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड विविध विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड अनानुदानित निजी व्यवसाय शिक्षण संस्थाओं प्रवेश तथा शुल्क निर्धारण विनियम संशोधन विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड गांव एवं महिषवंशीय प्रजनन विधायक 2018।
  • उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2018।
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2018।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular