बच्चे को डांटना मां-बाप को पड़ा भारी, गुस्से में आकर खाया जहर……

टिहरी- प्रताप नगर ब्लॉक के गोदडी गांव के राजकीय इंटर कॉलेज नरसिंहधार सिलाड़ी में पढ़ने वाले छात्र जितेंद्र पुत्र महावीर सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जितेंद्र के परिजनों द्वारा बताया गया कि स्कूल जाने व पढ़ाई को लेकर जब जितेंद्र को डांट फटकार लगाई गई तो उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि जहर खाने के कुछ देर बाद ही घरवालों को पता चल गया, कि उसने जहर खा लिया है। उसके बाद उन्होंने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बौराडी़ लाया गया, जहां पर जितेंद्र का इलाज चल रहा है, जितेंद्र की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here